Share this post with:
0-निवेशक 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे
नई दिल्ली--रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल सर्विसेज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा। कंपनी 27 करोड़ शेयर जारी करेगी। उसका टारगेट इससे 30 हजार करोड़ जुटाना है।
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, एंकर इन्वेस्टर्स यानी बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए बिडिंग की तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है। यानी इश्यू खुलने से दो दिन पहले एंकर इन्वेस्टर्स बोली लगा सकेंगे। आम निवेशकों के लिए यह आईपीओ तीन दिनों तक खुला रहेगा।कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए 3,000 करोड़ रिजर्व रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स अपने आईपीओ के लिए शेयरों का प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 प्रति शेयर तय कर सकती है। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।इसके जरिए कंपनी लगभग 30,200 करोड़ रुपए जुटाएगी। इससे पहले 2024 में हुंडई मोटर इंडिया का 27,858 करोड़ रुपए का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ था।
Share this post with:
14 Oct 2026 10 Views
13 Oct 2026 18 Views
12 Oct 2026 255 Views
11 Oct 2026 302 Views
10 Oct 2026 281 Views
10 Oct 2026 309 Views