CNIN News Network

देवेन्द्र यादव को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा ने कसा तंज

27 Mar 2024   116 Views

देवेन्द्र यादव को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा ने कसा तंज

Share this post with:

 

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को बिलासपुर लोकसभा के लिए प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि कोल और शराब स्कैम का दागदार चेहरा आखिर कांग्रेस में इतना लोकप्रिय क्यो हो गया? कल तक यही कांग्रेस सरोज पांडेय को कोरबा से प्रत्याशी बनाये जाने पर बाहरी का मुद्दा उछाल रहे थे अब यादव कौन सा  बिलासपुर का लोकल हो गए? वैसे जानकारी रखें कांग्रेसी कि सरोज पांडेय भाजपा संगठन में लगातार राष्ट्रीय पदाधिकारी रहीं हैं और उस स्तर के नेता को प्रदेश के किसी भी सीट पर चुनाव लड़ाया जा सकता है। देवेन्द्र यादव को खुद बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा फिर दागदार चेहरा लेकर किस मुंह से मतदाताओं के बीच वोट मांगने जायेंगे। 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web