Share this post with:
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया है। एक कैफे में काम करने वाली युवती के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। युवती दोबारा गर्भवती होने पर आरोपी ने विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी असलम खान को पकड़कर जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए थाने ले गए। आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदाय से हैं, जिसके कारण मामला और तूल पकड़ गया है।
भानुप्रतापपुर के एक कैफे में काम करने वाली युवती का आरोप है कि कैफे संचालक असलम खान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पहली बार प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने युवती का गर्भपात करा दिया। दोबारा गर्भवती होने पर युवती ने शादी की मांग की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और फिर से गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान युवती ने इसकी जानकारी अपने समाज के लोगों को दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे चप्पल-जूतों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया और भानुप्रतापपुर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए, जिससे थोड़ी देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
कांकेर एएसपी संदीप पटेल ने बताया कि पीड़िता का कथन लिया जा रहा है। युवक के साथ मारपीट की घटना की भी जांच की जाएगी, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की शिकायत पर रेप, गर्भपात और अन्य धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
Share this post with:
11 Aug 2026 5 Views
10 Aug 2026 37 Views
10 Aug 2026 34 Views