CNIN News Network

दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन हुई रवाना, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में कल से अतिरिक्त कोच की सुविधा

04 Nov 2026   2 Views

दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन हुई रवाना, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में कल से अतिरिक्त कोच की सुविधा

Share this post with:


रायपुर-बिलासपुर। दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया जो प्रत्येक बुधवार रायपुर और प्रत्येक गुरुवार को बरौनी से रवाना होगी जिसके तहत आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से सुबह 10.30 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन तीन-तीन फेरे लगाएगी और इस ट्रेन से छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में मदद मिलेगी।
गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को चलेगी और आज सुबह यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 10.30 बजे रवाना हुई और रायपुर रेलवे स्टेशन में 11.15 बजे पहुंची कर 11.20 बजे यहां से रवाना हुई। भाटापारा में 12.12 बजे पहुंचकर 12.14 बजे और बिलासपुर में दोपहर 1.15 बजे पहुंचकर 1.25 बजे रवाना होगी। इसके बाद चांपा में 2.14 बजे और रायगढ़ में 3.08 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 11 और 18 नवंबर को चलेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 5, 12 और 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे बरौनी से रवाना होगी। रायगढ़ में अगले दिन 12.25 बजे, चांपा में 1.35 बजे और बिलासपुर में 3.55 बजे पहुंचेगी। यहां से शाम 4.05 बजे रवाना होकर भाटापारा में 7.10 बजे और रायपुर में रात 9.05 बजे पहुंचेगी। दुर्ग पहुंचने का समय रात 11.05 बजे निर्धारित है। इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ के अलावा झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किऊल में भी होगा। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 13 एसी-3, तीन स्लीपर, दो जनरल और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
इसके अलावा रेलवे ने गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी में 5 से 8 नवंबर और वापसी की गाड़ी 18029 एलटीटी-शालीमार में 7 से 10 नवंबर तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसी तरह शालीमार-एलटीटी में 9 से 11 नवंबर और एलटीटी-शालीमार में 11 से 13 नवंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच उपलब्ध कराया जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web