Share this post with:
नई दिल्ली--लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने डिजिटल दुनिया में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसे वैश्विक स्तर पर अब तक कोई अन्य क्रिएटर हासिल नहीं कर पाया था। समय रैना दुनिया के पहले ऐसे यूट्यूबर बन गए हैं, जिनके चैनल के पेड सदस्यों (चैनल मेंबर्स) की संख्या 1 मिलियन यानी 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। खुद यूट्यूब ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि की है। रैना के लिए यह सफलता इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि पिछले कुछ समय उनके करियर के लिए काफी उतार-चढ़ाव और चुनौतियों से भरे रहे हैं। वर्ष 2025 में उनके चर्चित शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंटÓ को लेकर हुए बड़े विवाद के बाद उनके करियर ने एक अप्रत्याशित मोड़ ले लिया था, लेकिन अब उन्होंने इस रिकॉर्ड के साथ शानदार वापसी की है।
Share this post with:
25 Nov 2026 123 Views
25 Nov 2026 142 Views
27 Nov 2026 1 Views
27 Nov 2026 23 Views
25 Nov 2026 527 Views
25 Nov 2026 513 Views
24 Nov 2026 692 Views