CNIN News Network

दीपेन चावड़ा और निखिल चंद्राकर के बयानों के आधार पर ईडी ने रामगोपाल के खिलाफ दाखिल किया एक और आरोप पत्र

10 Oct 2026   13 Views

दीपेन चावड़ा और निखिल चंद्राकर के बयानों के आधार पर ईडी ने रामगोपाल के खिलाफ दाखिल किया एक और आरोप पत्र

Share this post with:

00 20 नवंबर को होगी सुनवाई
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ करीब 3400 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में एक और आरोप पत्र दाखिल किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा के माध्यम से करीब 52 करोड़ रुपये रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे। ईडी ने इस संबंध में दीपेन चावड़ा और निखिल चंद्राकर के बयानों का उल्लेख किया है। इस मामले में 20 नवंबर को सुनवाई होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा नकदी लेकर देवेंद्र डड़सेना तक पहुंचाते थे। इसके बाद देवेंद्र के माध्यम से रकम रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचती थी। ईडी ने इस कथित लेन-देन का ब्योरा दिया गया है। शराब घोटाले के अलावा ईडी कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाले के मामलों में भी रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ कर चुकी है। करीब 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, और अन्य राईस मिलरों ने अपने बयान में प्रति क्विंटल 20 रुपये पहुंचाए जाने की बात कही है। ईडी ने कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने से संबंधित पूरी जानकारी सरकार से मांगी थी। खाद्य विभाग ने 356 पेज की जानकारी भेज दी है। रामगोपाल अग्रवाल को पांच दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web