CNIN News Network

दीपावली पर सुगम व्यापार, बेहतर यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था हमारी प्राथमिकता - मुरली

28 Oct 2026   8 Views

दीपावली पर सुगम व्यापार, बेहतर यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था हमारी प्राथमिकता - मुरली

Share this post with:


00 नगर निगम जोन 4 में व्यापारिक संगठनों, अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जोन अध्यक्ष ने ली
रायपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 कार्यालय के अध्यक्षीय कक्ष में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा ने सभी के सुझावों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक चर्चायें कीं।
बैठक में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मचंद भंसाली, गोलबाजार व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष धनराज जैन, गोलबाजार व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सतीश जैन, मालवीय रोड एवं शास्त्री बाजार के प्रतिनिधि श्री जोएब हसन सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में नगर निगम उपायुक्त बाजार डॉ अंजली शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी तथा गोलबाजार थाना प्रभारी श्री कृष्णा साहू सहित संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा ने कहा कि प्रयास यही है कि दीपावली का पर्व प्रत्येक व्यापारी, ग्राहक एवं आम नागरिक के लिए खुशियां लेकर आए। रायपुर नगर पालिक निगम, रायपुर जिला पुलिस प्रशासन एवं व्यापारिक संगठनों के आपसी समन्वय से सभी मिलकर रायपुर के बाजारों में सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बाहर से आने वाले व्यापारियों की सुविधा के लिए सीरत मैदान एवं ग्रास मेमोरियल ग्राउंड में दस दिनों के लिए अस्थायी व्यापार के लिए जगह, जिससे वे व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय कर सकें। बाजारों में भीड़ प्रबंधन, बेहतर समन्वय एवं खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देना। व्यापारिक संगठनों के सुझावों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों के साथ बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना। सुगम आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, यह जानकारी थाना प्रभारी श्री कृष्णा साहू द्वारा दी गई।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web