CNIN News Network

दिव्यांगों के 20 पदों के लिए 7 को वॉक-इन इंटरव्यू, मिलेगी 8 हजार से 10 हजार सैलरी

04 Oct 2026   15 Views

दिव्यांगों के 20 पदों के लिए 7 को वॉक-इन इंटरव्यू, मिलेगी 8 हजार से 10 हजार सैलरी

Share this post with:


रायपुर। दिव्यांगों को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन संभल केंद्र, आईडीएमएसटी कॉम्प्लेक्स, गांधी चौक के पास रायपुर में होगा। आयोजन बीपीसीएल और मा एड एजेंसी के सहयोग से किया जा रहा है। वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए कुल 20 पदों पर भर्ती होगी जिसमें 12 पद श्रवण बाधित और 8 पद अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार से 10 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web