CNIN News Network

दिवाली, छठ, देव दीपावली के साथ मातर-जेठउनी की रहेगी रौनक

01 Nov 2026   4 Views

दिवाली, छठ, देव दीपावली के साथ मातर-जेठउनी की रहेगी रौनक

Share this post with:

रायपुर। नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ में त्योहारों के लिहाज से खास रहने वाला है। नवंबर के पहले सप्ताह में दीपावली से जुड़े कई प्रमुख पर्व पड़ेंगे। 6 नवंबर को धनतेरस और यम दीपम मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली है। वहीं, 8 नवंबर को दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी पूजन और महाकाली पूजा होगी। इसके बाद 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट तथा 11 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा। 15 नवंबर को सूर्य षष्ठी व्रत यानी छठ महापर्व मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना करेंगे। 17 नवंबर को गोपाष्टमी और 18 नवंबर को आंवला नवमी मनाई जाएगी। वहीं, 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह का आयोजन होगा। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कार्तिक पुन्नी मेला, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी।

नवंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की तारीखें

5 नवंबर, गुरुवार- रमा एकादशी व्रत

6 नवंबर, शुक्रवार- धनतेरस, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत

7 नवंबर, शनिवार- नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, हनुमान जयंती

8 नवंबर, रविवार- दीपावली, लक्ष्मी पूजन, महाकाली पूजा

9 नवंबर, सोमवार- कार्तिक स्नान-दान, सोमवती अमावस्या

10 नवंबर, मंगलवार- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट

11 नवंबर, बुधवार- भाई दूज, यम द्वितीया

13 नवंबर, शुक्रवार- विनायक चतुर्थी व्रत

14 नवंबर, शनिवार- लाभ पंचमी, सौभाग्य पंचमी

15 नवंबर, रविवार- सूर्य षष्ठी व्रत, छठ महापर्व

17 नवंबर, मंगलवार-गोपाष्टमी

18 नवंबर, बुधवार- आंवला नवमी, अक्षय नवमी

21 नवंबर, शनिवार- देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह

22 नवंबर, रविवार- प्रदोष व्रत

23 नवंबर, सोमवार- बैकुंठ चतुर्दशी

24 नवंबर, मंगलवार- कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक पुन्नी मेला, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती

27 नवंबर, शुक्रवार- संकष्टी चतुर्थी व्रत

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web