CNIN News Network

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद एवीबीपी को,एनएसयूआई का सूफड़ा साफ

19 Sep 2026   32 Views

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद एवीबीपी को,एनएसयूआई का सूफड़ा साफ

Share this post with:

 

 

नई दिल्ली--दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (डीयूएसयू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) ने तीन पदों पर जीत हासिल की। एवीबीपी के यश डबास अध्यक्ष बने हैं। वहीं रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली। इस जीत पर बीजेपी प्रेसीडेंट नितीन नवीन व गृह मंत्री ने बधाई दी है।  

उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। उन्हें 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। पिछले 17 सालों में यह पहली बार है जब डीयूएसयू के केंद्रीय पैनल में कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीता हो। इससे पहले 2009 में निर्दलीय मनोज चौधरी और 1991 में निर्दलीय राजीव गोस्वामी अध्यक्ष बने थे।

कांग्रेस के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई को एक भी पद हासिल नहीं हुआ। इस चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इसमें 40.46 फीसदी  वोटिंग हुई और 1,51,519 छात्रों में से 61,312 ने मतदान किया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद एवीबीपी को,एनएसयूआई का सूफड़ा साफ

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web