Share this post with:
रायपुर। प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे छत्तीसगढ़ काडर के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मैट्रो रेल निगम की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है।उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी तैनात किया गया है।
छत्तीसगढ़ के 11 जिलों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में एसपी/एसएसपी के पद पर रहते हुए उन्होने सामुदायिक पुलिसिंग के सफल प्रयोग किये हैं जिसके उन्हें सम्मानित भी किया गया है। वर्तमान में संतोष सिंह हैदराबाद में डीआईजी साउथ जोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे।
उनकी कार्यशैली को देखते हुए दिल्ली मेट्रो निगम की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। दिल्ली मैट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहरों को जोड़ती है। व्यापक नेटवर्क और बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। हाल में 17 सितंबर को मेट्रो में एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई थी।
Share this post with:
10 Oct 2026 84 Views
10 Oct 2026 7 Views
10 Oct 2026 26 Views
09 Oct 2026 22 Views
08 Oct 2026 58 Views
08 Oct 2026 45 Views
08 Oct 2026 18 Views