Share this post with:
0-मरने वालों में ज्यादातर विदेशी, 40 को बचाया
नई दिल्ली--दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से हैं। कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नही आई है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया था। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका जतायी जा रही है। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से लोग कूदे। घटना पर पीएम मोदी व दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रशासन हर संभव सहायता में जुटी हुई है।
Share this post with:
02 Jun 2026 8 Views
02 Jun 2026 26 Views