Share this post with:
नई दिल्ली-कई राज्यों में बारिश का कहर इस कदर टूटा है कि लोगों के घर बह गए,मौतें हो गई यहां तक मणिकर्णिका में छत पर अंतिम संस्कार करने की नौबत आ गई है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। एयरपोर्ट रोड पर स्थित द्वारका अंडरपास समेत कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को मुश्किल हुई।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चार दिनों से बारिश हो रही है। पिछले तीन दिन में 205एमएम पानी गिरा। शहर के कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। घरों-हॉस्टल में पानी भर गया। बुधवार को करीब 2000 प्रतियोगी छात्र हॉस्टल छोड़कर चले गए। आज भी 9 जिलों में रेड अलर्ट है।
वाराणसी में घाटों के किनारे बने 100 से ज्यादा मंदिरों में गंगा का पानी घुस गया है। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों और सीढिय़ों में, जबकि मणिकर्णिका में छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सतना में भारी बारिश से चित्रकूट की गुप्तगोदावरी में पानी बढ़ गया। डिंडौरी में नदी-नाले उफान पर हैं और 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया। पन्ना के कई गांवों में भी पानी भर गया।
Share this post with:
19 Aug 2026 40 Views
18 Aug 2026 22 Views
20 Aug 2026 19 Views
19 Aug 2026 40 Views
19 Aug 2026 30 Views
18 Aug 2026 83 Views