Share this post with:
दुर्ग। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की मौत हो गई। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था और सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहता था। महज तीन दिन पहले ही वह छुट्टियों के बाद अपने घर दुर्ग से वापस दिल्ली लौटा था।
हादसे के वक्त युवराज अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था। आर्यन ने बताया कि दोनों के बीच घूमने जाने का प्लान बन रहा था कि अचानक फोन पर एक तेज और भयावह गडग़ड़ाहट सुनाई दी। आर्यन ने घबराकर बार-बार 'हेलो... हेलो... तू ठीक है? पूछा, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया और करीब एक मिनट बाद कॉल कट गई।आर्यन लगातार अपने दोस्त के वापस फोन करने का इंतजार करता रहा। कुछ समय बाद जब उसे सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर मिली, तो उसके होश उड़ गए। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जहां राहत और बचाव कार्य जारी था।
घंटों की तलाश और भटकने के बाद आर्यन को एम्स ट्रामा सेंटर से सूचना मिली कि जिससे वह कुछ समय पहले बात कर रहा था, उस दोस्त की हादसे में मौत हो चुकी है। आर्यन के लिए यह खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। उसने भावुक होते हुए बताया कि फोन पर आई वह अचानक खामोशी और गडग़ड़ाहट की आवाज उसके जेहन में बार-बार गूंज रही है।दुर्ग का रहने वाला युवराज और आर्यन बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव से ताल्लुक रखते थे।
Share this post with:
06 Sep 2026 21 Views
05 Sep 2026 182 Views
05 Sep 2026 32 Views
04 Sep 2026 33 Views
03 Sep 2026 59 Views
03 Sep 2026 49 Views
03 Sep 2026 68 Views
03 Sep 2026 79 Views