Share this post with:
0-रनवे से लौटा विमान,एयरपोर्ट पर नारेबाजी
दिल्ली-दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-2515 को तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। रनवे पर खड़ी फ्लाइट के अंदर एयर कंडीशनिंग बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगडऩे लगी।यात्री रिफंड की मांग को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर नारेबाजी कर रहे हैं। फ्लाइट रोजाना दोपहर 12.10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है। 1.45 बजे इंदौर पहुंचती है। तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई। इसके शाम 5 बजे तक इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई थी, लेकिन एअर इंडिया ने फ्लाइट को रद्द कर दिया है। घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट बदलने से हुई। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे अफरा-तफरी रही। विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लियरेंस न मिलने से फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया।
Share this post with:
26 Apr 2026 11 Views
26 Apr 2026 12 Views
24 Apr 2026 18 Views