Share this post with:
0--ड्रग्स का हवाला देकर शो रद्द करने की मांग की
मुंबई--दिलजीत दोसांझ के आज मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रद्द करने की मांग की है। यह शो महालक्ष्मी रेसकोर्स में होगा।मनसे का आरोप है कि महालक्ष्मी रेसकोर्स और एनएससीआई डोम में होने वाले कार्यक्रमों में ड्रग्स का इस्तेमाल और बिक्री होती है। मनसे ने चेतावनी दी है कि मांग नहीं मानी गई तो स्थानीय लोगों के साथ रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा।
मनसे के विभागाध्यक्ष दिनेश ज्ञानेश्वर पुंडे ने ताड़देव पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर को पत्र लिखा। इसमें महालक्ष्मी रेसकोर्स और एनएससीआई डोम में होने वाले कॉन्सर्ट पर सवाल उठाए गए हैं।
Share this post with:
27 Nov 2026 91 Views
27 Nov 2026 115 Views
25 Nov 2026 606 Views