Share this post with:
राजनांदगांव। दिग्विजय स्टेडियम में स्टेडियम समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सचिव रमेश पटेल, सह सचिव योगेश बागड़े, विधायक खुज्जी भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ हर्षिता बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, महापौर मधुसूदन यादव तथा सांसद संतोष पांडे के सांसद प्रतिनिधि हरिश शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सांसद संतोष पांडे के सांसद प्रतिनिधि हरिश शर्मा ने दिग्विजय स्टेडियम में खिलाडिय़ों की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम परिसर में खिलाडिय़ों के लिए पर्याप्त संख्या में स्वच्छ वॉशरूम एवं बाथरूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाडिय़ों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। हरिश शर्मा ने स्टेडियम में बाथरूम की वर्तमान व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि स्टेडियम परिसर के अंदर जाते समय जिस स्थान पर बाथरूम स्थित है, वहां का गेट कई बार बंद रहता है। इसके कारण खिलाडिय़ों को बाथरूम का उपयोग करने में परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए गेट को आवश्यकतानुसार खुला रखने का सुझाव दिया।
बैठक में हरिश शर्मा ने दिग्विजय स्टेडियम में प्रत्येक दो माह में क्रिकेट के अलावा एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से खिलाडिय़ों को अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, नई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा दिग्विजय स्टेडियम में पूरे वर्ष विभिन्न खेल गतिविधियां निरंतर संचालित होती रहेंगी।
Share this post with:
19 Aug 2026 11 Views
18 Aug 2026 74 Views
18 Aug 2026 52 Views
18 Aug 2026 58 Views