CNIN News Network

दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 29 सितंबर को रायपुर में

20 Sep 2026   8 Views

दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 29 सितंबर को रायपुर में

Share this post with:

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा इस माह की 29 सितंबर को अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन अग्रसेन धाम रायपुर में किया जा रहा है।
आयोजन समिति के संरक्षक विनोद जैन बडज़ात्या, नरेंद्र जैन गुरु कृपा, विनोद जैन कोयला वाले, संजय जैन बडज़ात्या ने बताया है कि सम्मेलन में आने वाले सभी लोगों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन स्थल पर विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिवार जनों को आपस में वार्तालाप करने के लिए उचित केबिन एवं वातावरण प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन के लिए विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय की एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। साथ ही परिचय सम्मेलन के दिन विवाह योग्य युवक का मंचीय परिचय कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश मोदी ने बताया है कि सभी जगह से युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए उत्साह का वातावरण है एवं युवक-युवतियों के बायोडाटा सहित प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। प्रदेश के विभिन्न शहरों से समाजसेवी जनों के द्वारा इस आयोजन में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। आयोजन समिति के महासचिव गजेंद्र पाटनी कुनकुरी, प्रदीप जैन विश्व परिवार, संदीप जैन लोहरिया द्वारा जैन समाज के लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय का बायोडाटा भेज कर इस परिचय सम्मेलन के आयोजन का लाभ उठाएं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web