CNIN News Network

दाव मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाता की स्कूल बस ने 3 साल की मासूम बच्ची को कुचला, मौत, चालक-परिचालक गिरफ्तार

22 Aug 2026   13 Views

दाव मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाता की स्कूल बस ने 3 साल की मासूम बच्ची को कुचला, मौत, चालक-परिचालक गिरफ्तार

Share this post with:

बेमेतरा। दाव मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाता की अनियंत्रित स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए थे लेकिन वे ज्यादा दूर तक भाग नहीं सकें और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। घटना खंडसरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंसापुर सेमरिया गांव की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीएवी (दाव मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाता) ग्राम जाता स्कूल की बस क्षेत्र में बच्चों को लेने के लिए रोजाना की तरह शनिवार को भी पहुंची थी। इसी दौरान बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीन साल की मासूम फाल्गुनी साहू को अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खंडसरा चौकी पुलिस तुरंत दलबल के साथ वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने के साथ ही जांच शुरू करते हुए बस को जब्त कर लिया। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर वहां से फरार हो गया था लेकिन वे ज्यादा दूर तक भाग नहीं सकें और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बस चालक हेमलाल पटेल निवासी ग्राम मोहतरा और परिचालक युवराज साहू निवासी ग्राम चमारी के रुप में हुई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web