Share this post with:
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव रविवार को बस्तर दशहरा की रथ यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों को नवरात्र एवं विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसी दौरान माता मावली मंदिर परिसर में किरण देव ने अपने बड़े भाई कुमार जयदेव के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लंबे समय बाद अपने गृह क्षेत्र लौटे किरण देव का दशहरा समिति के सदस्यों, बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के प्रतिनिधियों, पुजारी, मांझी- चालकी सहित बस्तर दशहरा से जुड़े विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वास्थ्य लाभ के बाद क्षेत्र में वापसी पर किरण देव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग तीन महीने बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से क्षेत्रवासियों के बीच लौटने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बड़ों के आशीर्वाद, शुभकामनाओं और सभी की दुआओं के कारण ही वे स्वस्थ होकर पुन: अपने कर्मक्षेत्र में लौट पाए हैं। किरण देव ने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से उन्हें एक बार फिर उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। बस्तर दशहरा की रथ यात्रा में शामिल होकर उन्होंने इस ऐतिहासिक और पारंपरिक पर्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। साथ ही उन्होंने नवरात्र और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को बनाए रखने का संदेश दिया।
Share this post with:
18 Oct 2026 10 Views
18 Oct 2026 10 Views
18 Oct 2026 41 Views
16 Oct 2026 31 Views
16 Oct 2026 28 Views
16 Oct 2026 28 Views
16 Oct 2026 21 Views