Share this post with:
वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए अपनी पारी में 7 छक्के और 7 चौके लगाए। सूर्यवंशी
दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन सेंट्रल जोन की टीम 266 रन बनाकर आउट हो गई थी। मैच के दूसरे दिन ईस्ट जोन की टीम बैटिंग कर रही है।
सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हएु 42 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हाल ही में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। वैभव ने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 38 रन बाउंड्री से बटोरे जिसमें 5 चौके और तीन छक्के शामिल थे। सूर्यवंशी को हर्ष दुबे ने आउट किया।
Share this post with:
03 Sep 2026 58 Views
05 Sep 2026 7 Views
04 Sep 2026 21 Views
03 Sep 2026 32 Views
03 Sep 2026 35 Views
03 Sep 2026 52 Views
03 Sep 2026 58 Views