CNIN News Network

दरचुरा के पास यात्री बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 16 घायल

26 Oct 2026   5 Views

दरचुरा के पास यात्री बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 16 घायल

Share this post with:

बलोदाबाज़ार। सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की सवारी बस बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे के ग्राम दरचुरा के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। बस में कुल 22 लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ घायल यात्री बस के अंदर ही फंस गए, जिन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा गया जिनमें 7 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के समय यात्री बस में कुल 22 लोग सवार थे। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की प्रारंभिक पुष्टि हुई है जिनमें भागीरथी यादव पिता मंगलु यादव उम्र 37 वर्ष साकिन खजरीकला जशपुर वाहन चालक, पवन देवांगन पिता राम गोपाल देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन बलंगी थाना रघुनाथपुर जिला बलरामपुर वाहन का हेल्फर तथा सभीम मोहम्मद पिता मोहम्मद साकिर उम्र 39 वर्ष साकिन सरना जिला बलरामपुर सवारी शामिल है।
पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ट्रक क्रमांक सीजी-07-बीएल-4370 खराब हो गया था। ट्रक के आसपास सुरक्षा के लिए स्टॉपर लगाया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही यात्री बस ट्रक से टकरा गई। प्रथम दृष्टया दुर्घटना खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से बस की टक्कर के कारण हुई है। हालांकि, बस की गति, चालक की स्थिति और दुर्घटना के अन्य कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है
दुर्घटनाग्रस्त बस रॉयल कंपनी की बताई गई है। बस का पंजीयन क्रमांक सीजी -04-एनएम 0859 है। यह बस अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान सोमवार तड़के ग्राम दरचुरा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में घायल यात्रियों को सिमगा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
घायल का नाम
01. वासुदेव राव पिता वेडगा सावारिया उम्र 31 वर्ष साकिन डिमीडी कालकुलम आंध्रप्रदेश 7260671737 रेफर
02. अतुल कुमार पिता लाल बाबु उम्र 33 वर्ष साकिन सरना बलरामपुर 9621920122 रेफर
03. राजेन्द्र ठाकुर पिता महेन्द्र ठाकुर उम्र 30 वर्ष साकिन भिलाई
04. सविता केवट पत्ति बुधराम केंवट उम्र 21 वर्ष साकिन साल्दी आमगांव थाना रामानुजनगर 9575246416
05. बुधराम केवट पिता फुलोराम उम्र 25 वर्ष साकिन साल्दी आमगांव थाना रामानुजनगर 9575246416
06. निर्मला यादव पति दुलेश्वर यादव उम्र 52 वर्ष साकिन बैगो वाड्रफनगर थाना बसंतपुर 9754424564 रेफर
07. दुलेश्वर यादव पिता जगन्नाथ यादव उम्र 54 वर्ष साकिन बैगों वाड्रफनगर थाना बसंतपुर 9754424564
08. सुमन दीक्षित पति विनय दीक्षित उम्र 40 वर्ष साकिन बिलासपुर 6260206901
09. अमन गुप्ता पिता कमल गुप्ता उम्र 22 वर्ष साकिन बरतीकला थाना वाड्रफनगर रेफर 8120583168
10. अनुराग वेद पिता विजय कुमार वेद उम्र 28 वर्ष रायपुर 8120310359, 8871688603
11. दिलीप तिवारी पिता परमानंद तिवारी उम्र 30 वर्ष कोरबा 7000544082
12. सतीश भगत पिता रामनाथ भगत उम्र 35 वर्ष शांति विहार कालोनी डंगनिया रायपुर रेफर
13. सुंदर लाल पिता गीता प्रसाद उम्र 49 वर्ष साकिन सिधनपुरी रायगढ़ रेफर
14. अनिल यादव पिता देशरथी लाल यादव उम्र 22 वर्ष कटघोरा जिला कोरबा 6261764913 रेफर
15. कमलदास गुप्ता पिता श्रीधर गुप्ता उम्र 59 वर्ष साकिन बस्ती वांड्रफनगर
16. पुनम टोप्पो पति ईमील तिर्की उम्र 50 वर्ष कुरकुटी जशपुर 9754825406 7974541640
 

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web