CNIN News Network

दपूमरे से चलने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव

22 Sep 2026   7 Views

दपूमरे से चलने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव

Share this post with:

बिलासपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में रेल लाइन से जुड़े निर्माण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 
ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को बिलासपुर से रवाना नहीं होगी। दोनों तिथियों की यात्रा रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को बक्सर से रद्द रहेगी। 17007 चेरलापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: 26 और 29 सितंबर को चेरलापल्ली से रवाना होकर किऊल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी। 17008 दरभंगा-चेरलापल्ली एक्सप्रेस: 25 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को दरभंगा से रवाना होकर मुंगेर-किऊल के परिवर्तित मार्ग से चेरलापल्ली जाएगी। 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को हैदराबाद से रवाना होकर किऊल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते रक्सौल जाएगी। इसके अलावा 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को रक्सौल से रवाना होकर मुंगेर-किऊल के परिवर्तित मार्ग से हैदराबाद जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web