CNIN News Network

दपूमरे रायपुर रेल मंडल के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर विशेष संरक्षा सेमिनार का आयोजन

18 Oct 2026   8 Views

दपूमरे रायपुर रेल मंडल के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर विशेष संरक्षा सेमिनार का आयोजन

Share this post with:


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा राजभाषा विभाग के कर्मचारियों के साथ उल्लास भवन, शिवनाथ रेल विहार, रायपुर में विशेष संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
स्पैड से बचाव, शंटिंग एवं स्टेबलिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां, शीतकालीन सावधानियाँ, डिस्कनेक्शन एवं रिकनेक्शन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ, हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग एवं ट्रेन पार्टिग से बचाव के गाड़ी /वैगन की जांच, ओ एच ई ब्लॉक में कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ, राजभाषा हिंदी का महत्व एवं संरक्षा में योगदान, आग से बचाव एवं अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन तथा प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी।
इस विशेष संरक्षा सेमिनार में श्री दयानन्द, मंडल रेल प्रबंधक /रायपुर मुख्य अतिथि थे एवं उन्हीं के संरक्षण में यह सेमिनार का आयोजन हुआ। इस सेमिनार में मंडल रेल प्रबंधक महोदय के द्वारा रेल परिचालन मेँ संरक्षा को सर्वोपरी रखते हुए किस तरह से सभी फील्ड कर्मचारियो को आधुनिक उपकरणों के साथ अपग्रेड होकर अपने अपने कार्य स्थल में कार्य करने का संदेश दिये।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web