Share this post with:
नई दिल्ली। देश के तीन अलग अलग राज्यों में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी तीन अलग अलग पार्टियों के खाते में गई। दतिया में कांग्रेस,मांजलपुर में भाजपा व बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते
बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीते हैं। प्रशांत को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं।
बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।
इधर, एमपी के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। आशुतोष नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी नहीं जीत पाए।
गुजरात के मांजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30630 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी।
Share this post with:
03 Aug 2026 13 Views
03 Aug 2026 335 Views
02 Aug 2026 15 Views
01 Aug 2026 61 Views
01 Aug 2026 31 Views