Share this post with:
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, इंजीनियरिंग तथा यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल /परिचालन/बी. एम. वाई. में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां एवं ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन के भीतर रिलीफ इंजन /ट्रेन के लिए आगे बढऩे का प्राधिकार एवं ट्रेन के परिचालन के दौरान चालक, परिचालक द्वारा ली जाने वाली सावधानियाँ, स्पैड से बचाव एवं ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन में स्टेशनों के बीच गाडिय़ों की रक्षा, लॉन्ग हॉल में ट्रेन पार्टिग, नकल ब्रोकन एवं ब्रेक बाइंडिंग का कारण एवं निवारण, ट्रैक मेन्टेनन्स में शीतकालीन सावधानियाँ एवं पेट्रोलिंग , हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण तथा आग को रोकना एवं अग्निशामक यंत्र के उपयोग का प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकारो, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 64 लोगों ने भाग लिया।
Share this post with:
30 Oct 2026 40 Views
29 Oct 2026 43 Views
29 Oct 2026 30 Views