Share this post with:
दंतेवाड़ा। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बचेली, भांसी समेत कई थानों के थाना प्रभारियों के साथ कई उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों में पदस्थ किया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक निर्मल वर्मा को बचेली थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि विजय चौधरी को भांसी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बचेली के तत्कालीन थाना प्रभारी अर्जुन पटेल को सीसीटीएनएस का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा सउनि. अनिल कुमार धुर्वे थाना गीदम से किरंदुल, सउनि. के. सीमाचलम थाना किरन्दुल से थाना कोतवाली, सउनि. रामजी कुंवर थाना बचेली से थाना अरनपुर, सउनि. सोहन ठाकुर थाना बचेली से थाना कटेकल्याण, सउनि. गुरूवंता बर्गे थाना कोतवाली से थाना किरन्दुल, सउनि. रणवीर ठाकुर थाना अरनपुर से थाना किरन्दुल, सउनि. लच्छूराम भोगामी थाना कटेकल्याण से थाना गीदम, सउनि. मोहन लाल सिन्हा रक्षित केन्द्र, दंतेवाड़ा से थाना बचेली, सउनि. राजकुमार प्रधान थाना फरसपाल से थाना बचेली, सउनि. बिसनाथ मण्डावी थाना भांसी से थाना कोतवाली, सउनि. राकेश कुमार भास्कर थाना भांसी से थाना अरनपुर, सउनि. सतानंद हिरवानी थाना बारसूर से थाना भांसी तथा आरक्षक/661 बलराम अधिकारी थाना भांसी से थाना कटेकल्याण में पदस्थ किए गए है।
Share this post with:
04 Nov 2026 4 Views
03 Nov 2026 39 Views
03 Nov 2026 36 Views
03 Nov 2026 28 Views