Share this post with:
दंतेवाड़ा। जिले के आम नागरिकों, किसानों, परिवहन संचालकों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े संस्थानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने गुरूवार को सूचित किया है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य आपूर्ति केंद्र से तकनीकी कारणों के चलते जिले के कुछ पेट्रोल और डीजल पंपों में ईंधन की सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित हो गई है। प्रभावित होने वाले पंपों में मुख्य रूप से गीदम का दंतेश्वरी सर्विस सेंटर, बचेली का स्टार पेट्रोल पंप, दंतेवाड़ा के एस.आर. फ्यूल व जोगीसोरी फ्यूल, नकुलनार का भदावर फ्यूल, बारसूर का साई राम पेट्रोलियम, जमावड़ा का गजलू गुरुजी पेट्रोलियम तथा कटेकल्याण का युगांत फ्यूल शामिल हैं। कंपनी द्वारा आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं तथा यथाशीघ्र पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की कार्रवाई जारी है।
Share this post with:
11 Jun 2026 16 Views
11 Jun 2026 13 Views
10 Jun 2026 36 Views