CNIN News Network

दंतेवाड़ा के भांसी में लोगों से भरी पिकअप पलटने से गर्भवती की हुई मौत

22 Oct 2026   14 Views

दंतेवाड़ा के भांसी में लोगों से भरी पिकअप पलटने से गर्भवती की हुई मौत

Share this post with:

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंर्तगत राजा बंगला मोड़ पर आज गुरूवार को दशहरा मेला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार 9 माह की गर्भवती महिला अन्नू मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवारियों को चोटें आई हैं। 
बताया जा रहा है कि बचेली की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने पहले बस से उतरकर सड़क पार कर रहे ग्रामीण मुड़ा भास्कर को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी भगाने की कोशिश की, जिससे वाहन कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web