CNIN News Network

द बीयर कैफे की घटिया हरकत..रक्षाबंधन के दिन भाई बहनों के लिए शराब का ऑफर

27 Aug 2026   72 Views

द बीयर कैफे की घटिया हरकत..रक्षाबंधन के दिन भाई बहनों के लिए शराब का ऑफर

Share this post with:

 

द बीयर कैफे की घटिया हरकत..रक्षाबंधन के दिन भाई बहनों के लिए शराब का ऑफर  

0- बजरंग दल के विरोध के बाद वापस लिया पार्टी का आयोजन

रायपुर। आखिर माहौल खराब करने की कोशिश जानबूझकर क्यों की जाती है.धर्म संस्कृति व परम्परा को क्या ऐसे लोग नहीं जानते है । क्या इस क्लब के संचालक या स्टाफ अपनी बहन के साथ बैठकर बीयर पार्टी रक्षाबंधन के दिन करेंगे कि दूसरों के लिए ऑफर कर रहे हैं।  

दरअसल रक्षाबंधन के मौके पर रायपुर के द बीयर कैफे ने 28 अगस्त को भाई-बहनों के लिए 'सिब्लिंग्स कराओके नाइट का आयोजन रखा था। क्लब के सोशल मीडिया पोस्ट में शाम 7 से 8 बजे तक ड्रिंक्स पर 1+1 ऑफर देने की जानकारी दी गई थी। इसे लेकर बजरंग दल ने विरोध जताया। जो पूरी तरह से जायज था। बल्कि पुलिसिया कार्रवाई भी होना था। ताकि भविष्य में ऐसा कुछ करने से पहले सोंच सके।  

खबर तो दिन की है जब बजरंग दल के कार्यकर्ता अंबुजा मॉल पहुंचे और शराब के ऑफर का विरोध किया। उनका कहना था कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है, इसलिए इसे शराब और क्लब पार्टी से जोडऩा ठीक नहीं है।विरोध के बाद द बीयर कैफे की ओर से छत्तीसगढ़ बजरंग दल से माफी मांगी गई। कैफे संचालकों ने भरोसा दिलाया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन इस तरह की कोई पार्टी आयोजित नहीं की जाएगी।

बता दें द बीयर कैफे की ओर से सोशल मीडिया पर 'सिब्लिंग्स कराओके नाइट का पोस्टर शेयर किया गया था। इसमें लिखा गया कि 'सिब्लिंग बॉन्डिंग म्यूजिक, मस्ती और कराओके के साथ और बेहतर होगी। पोस्ट में भाई या बहन के साथ कार्यक्रम में आने की अपील की गई थी।

द बीयर कैफे की घटिया हरकत..रक्षाबंधन के दिन भाई बहनों के लिए शराब का ऑफर

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web