CNIN News Network

थाने में रेत से भरी ट्रक चोरी करने वाले 3 आरोपी गए जेल

24 Apr 2026   2 Views

थाने में रेत से भरी ट्रक चोरी करने वाले 3 आरोपी गए जेल

Share this post with:

बेमेतरा। थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा व थाना खम्हरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने रेत से भरी ट्रक चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गए वाहन ट्रक 16 चक्का कीमती लगभग 9 लाख 50 हजार रूपये एवं चोरी गए रेत को बरामद कर जप्त किया गया और आरोपियों को जेल भेज दिया। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विनोद कुमार पात्रे उम्र 46 साल निवासी ग्राम मानपुर थाना नवागढ़ हाल थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 अप्रैल 2026 को नायब तहसीलदार खम्हरिया के द्वारा वाहन 16 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन.वी.8342 में जिसके डाला में रेत भरकर बिना रायल्टी परमिट के ले जाने से पकड़कर जप्ती कार्यवाही कर उक्त वाहन को थाना खम्हरिया के गेट तहसील कार्यालय खम्हरिया के सामने रोड में सुरक्षार्थ रखा। जाकर वाहन ट्रक की चाबी थाना में दिए थे 21 अप्रैल 2026 को उक्त वाहन तहसील कार्यालय खम्हरिया के सामने रोड में खुले स्थान में खड़ी थी कि 22 अप्रैल को सुबह 5 बजे देखने पर वाहन ट्रक वहा पर नही था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा 21 अप्रैल की रात्रि 23 बजे से सुबह 05 बजे के मध्य दरमियानी रात्रि को चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हरिया में धारा 303(2),3(5) एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 
प्रकरण में विवेचना के दौरान संदेही हेमंत मरकाम को कवर्धा में उक्त चोरी गए वाहन के साथ देखने कि सूचना पर पुलिस टीम ने कवर्धा के एक पेट्रोल पंप के पास संदेही हेमंत मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि 21 अप्रैल 2026 के रात्रि 11 बजे तहसील कार्यालय के सामने खडी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन.वी. 8342 को डाला के पीछे रेत भरी हुई पुरानी इस्तेमाली को मालिक हंसुराम साहू, बैतल राम साहू के कहने पर वाहन के जप्ती होना जानते हुए भी चोरी कर सहसपुर लोहारा ले जाना वहां रेत को डंप कर खाली करना। 22 अप्रैल को धान भरने के लिए बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप में छिपाकर रखना अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गए वाहन ट्रक 16 चक्का एवं चोरी गए रेत को बरामद कर जप्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web