Share this post with:
भोपाल। हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले में पल-पल बदलते घटनाक्रम के बीच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को एक बेहद बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की मौजूदगी में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित आवास के भीतर प्रवेश किया।
जांच एजेंसी ने यहां घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को खंगालते हुए पूरे घर के अंदर की बारीकी से मैपिंग की कार्रवाई की। करीब तीन घंटे तक चली पूछताछ के बाद देर शाम सीबीआई की टीम में त्विषा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
सू्त्रों के अनुसार सीबीआई की टीम उन्हें मेडिकल कराने के लिए लेकर जाएगी। उसके बाद संभव है कि आज ही कोर्ट में पेश करे। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक रूप में पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व जज के आवास को दिल्ली से आई विशेष पुलिस टीम ने दोपहर में चारों तरफ से घेर रखा था। तभी से उनकी गिरफ्तारी की अटकलें शुरू हो गई थीं।
Share this post with:
28 May 2026 31 Views
28 May 2026 31 Views
27 May 2026 33 Views
27 May 2026 36 Views
27 May 2026 15 Views
26 May 2026 43 Views