Share this post with:
00 प्रमुख स्टेशनों एवं यात्री गाडिय़ों में भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती, 24 घंटे निगरानी एवं त्वरित शिकायत निवारण की व्यवस्था
बिलासपुर/रायपुर। त्योहारों एवं पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान सभी प्रमुख स्टेशनों एवं यात्री गाडिय़ों में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनों के संचालन, होल्डिंग एरिया, भीड़ प्रबंधन, खानपान, टिकटिंग, जन-जागरूकता एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं यात्री गाडिय़ों में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस दौरान सभी फ्रंटलाइन कर्मचारी 24 घंटे सतत ड्यूटी पर तैनात रहकर यात्रियों की सहायता एवं व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीमें प्रमुख स्टेशनों पर निरंतर निगरानी कर रही हैं। यात्रियों को ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान एवं अन्य आवश्यक जानकारियां समय पर उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) एवं डिजिटल डिस्प्ले संकेतकों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही आरपीएफ एवं सिविल डिफेंस की टीमें लाउड हेलर एवं सीटी के माध्यम से यात्रियों को लगातार जागरूक करते हुए भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कर रही हैं।
मुख्यालय में डिजिटल वार रूम की स्थापना की गई है जिसमें ट्रेनों के परिचालन एवं स्टेशनों पर भीड़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है ।
Share this post with:
12 Nov 2026 2 Views
11 Nov 2026 29 Views
10 Nov 2026 36 Views
10 Nov 2026 23 Views
09 Nov 2026 43 Views
07 Nov 2026 63 Views