CNIN News Network

तेलीबांधा और पचपेढ़ी नाका इलाके में नो-एंट्री में घुसे वाहन, 7 वाहन चालको पर लगा जुर्माना

09 Sep 2026   6 Views

तेलीबांधा और पचपेढ़ी नाका इलाके में नो-एंट्री में घुसे वाहन, 7 वाहन चालको पर लगा जुर्माना

Share this post with:


रायपुर। शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश के लिए समय और मार्ग निर्धारित हैं। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक प्रतिबंधित समय में मुख्य मार्गों और अंदरूनी इलाकों में वाहन लेकर पहुंच रहे थे। इससे ट्रैफिक का दबाव बढऩे के साथ जाम और सड़क सुरक्षा की समस्या भी पैदा हो रही थी। इसी के तहत तेलीबांधा और पचपेढ़ी नाका इलाके में नो-एंट्री के प्रतिबंधित समय में घुसे 7 भारी मालवाहक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं सड़क और फुटपाथ पर खड़े वाहनों को क्रेन और टोइंग वाहनों की मदद से हटाया गया। साथ ही उन्हें दोबारा नियम नहीं तोडऩे की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस के मुताबिक, रिंग रोड के अंदरूनी हिस्सों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित किया गया है। भारी वाहनों को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक ही शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति है। इसके अलावा किसी भी समय इन वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web