Share this post with:
0-देश का अधिकांश हिस्सा तेज गर्मी और लू की चपेट में
नई दिल्ली। देश का अधिकांश हिस्सा तेज गर्मी और लू की चपेट में है। तेलंगाना में अब तक गर्मी और हीटवेव की वजह से 16 मौतें हो चुकी हैं। राज्य के राजस्व मंत्री श्रीनिवास रेड्डी ने यह जानकारी दी।शुक्रवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 40 से 47 डिग्री के बीच रहा।इन 11 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान यूपी के बांदा में 47डिग्री और एमपी के नौगांव में 46.8 डिग्री रहा। अगले 2 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
प्राइवेट एजेंसी एक्यूआई के मुताबिक शुक्रवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी शहर भारत के रहे। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा के कई शहर दोपहर से पहले ही 42 से 44 डिग्री तक पहुंच गए। अकेले उत्तर प्रदेश के 22 शहर गर्म शहरों की सूची में थे।
मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान के ऊपर और एक बिहार के आसपास बना हुआ है। साथ ही अरब सागर में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके चलते आज कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र और गोवा में बारिश हो सकती है।
तेलंगाना के 7 जिलों में हीटवेव के कारण इस गर्मी के मौसम में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता देने का ऐलान किया है।
Share this post with:
23 May 2026 10 Views
22 May 2026 15 Views
22 May 2026 15 Views
22 May 2026 18 Views