CNIN News Network

तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो को मारी जोरदार टक्कर, 60 साल के बुजुर्ग की मौत

31 Oct 2026   6 Views

तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो को मारी जोरदार टक्कर, 60 साल के बुजुर्ग की मौत

Share this post with:


00 महिला व दो बच्चे गंभीर
रायपुर। नरेंद्र सिंह भसीन (60 वर्ष) का परिवार नया रायपुर में भतीजी की शादी में शामिल होकर लौट रहा था। शुक्रवार की आधी रात अग्रसेन धाम चौक के पास स्कोडा कार ने उनकी बलेनो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलेनो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला और दोनों बच्चे श्याम नगर के निवासी बताए जा रहे हैं जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्कोडा कार में चार युवक सवार थे। टक्कर के बाद वे भी घायल हुए, लेकिन कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कोडा कार जब्त कर ली है और चारों युवकों की तलाश कर रही है।
हादसे से पहले स्कोडा सवार युवकों का एमजी रोड पर शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। हालांकि, युवक हादसे के वक्त नशे में थे या नहीं और दुर्घटना का शराब सेवन से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web