Share this post with:
00 जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की बहनों ने घर से दूर ड्यूटी पर तैनात तीसरी बटालियन के जवानों को बाँधी राखियां
00 आर्म फ़ोर्स के जवानों को राखी बांधकर दिलाया देश की सुरक्षा का संकल्प
रायपुर। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था के तत्वावधान में रायपुर महादेव घाट समीप अमलेश्वर स्थित छत्तीसगढ़ आर्म फ़ोर्स के तीसरी बटालियन में जवानों के बीच हर्षोल्लास से आज रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सीएएफ बटालियन के अधिकारियों ने कहा कि अपने घर से दूर रहकर कर्तव्य का पालन कर रहे जवानों की कलाई ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा ने सूनीं नहीं रहने दी। यह एहसास कराया कि हम सब एक परिवार है। भारत माता की संतान है। वहां उपस्थित जवानों ने नारी की गरिमा व उनके सम्मान की रक्षा का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते की भावना सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही नहीं हमेशा होनी चाहिए। सभी महिलाओं के प्रति होनी चाहिए। उन्होंने संस्था की ओर से किये गये कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बटालियन के, अश्व प्रभाग व पेट्रोल पंप के लगभग 70 से भी ज्यादा जवानों की कलाई पर राखी बांधी गयी। वहीं बहनों ने जवानों का मुंह मीठा कराया। जवानों ने देश और देश की नारी शक्ति की रक्षा का वादा किया।
संस्था की अध्यक्ष सुषमा तिवारी ने बताया कि वे लोग पिछले 8 सालों से रक्षाबंधन पर सेना व पुलिस के वीर जवानों को राखियां बांध रहे हैं. हमारे जवान जो देश की बाह्य व आंतरिक सुरक्षा और हमारी रक्षा के लिए सबसे आगे रहते हैं, उनको राखी बांधना सौभाग्य की बात है. हमने उनकी लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जवानों को राखी बांधी है. ऐसे जवान जो रक्षाबंधन में घर नहीं जा पाते हैं, विशेष रूप से उन्हें यहां राखी बांधी गई है.
इस अवसर पर ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा कीअध्यक्ष सुषमा तिवारी, केशव सोनकर राधिका सोनकर अनामिका दूबे नूतन शर्मा, स्वेता शर्मा वर्षा दूबे लता साहू मालती साहू सीमा अग्रवाल सुनीता तिवारी सावित्री साहू , अन्य सदस्यों सहित 3 री बटालियन के सहित अन्य सपोर्टिंग स्टाफ आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट संजय दीवान का विशेष सहयोग रहा।
Share this post with:
27 Aug 2026 10 Views
27 Aug 2026 19 Views
26 Aug 2026 37 Views
26 Aug 2026 44 Views
26 Aug 2026 28 Views