Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर जिले की यातायात पुलिस ने शहर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने बीते दिन मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब फिर से तीन सवारी, बिना नंबर और मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्यवाही करते हुए आज बुधवार को लगभग 30 वाहनों को जब्त कर सभी वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस लगातार हो रहे हादसों और मनमानी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस उपाधीक्षक यातायात संतोष जैन ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी। जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाया जा रहा है। युवा वर्ग द्वारा नियमों का उल्लंघन सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। तीन सवारी और बिना नंबर की गाडिय़ां चलाना आम बात हो गई है। लाइसेंस के बिना वाहन चलाना भी गंभीर दुर्घटनाओं को जन्म देता है। यातायात पुलिस का लक्ष्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और हादसों को कम करना है। नियमों का पालन न करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share this post with:
16 Jun 2026 39 Views
14 Jun 2026 57 Views
13 Jun 2026 37 Views
12 Jun 2026 35 Views