Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ द्वारा नाकोडा टीएमटी एवं हेक्टर पाइप के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2026 तक प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर (छ.ग.) में किया जा रहा है, जिसमें 29 अगस्त को यूथ अंडर-19 (यूथ) एवं यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका), 30 अगस्त को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ अंडर-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा 31 अगस्त को यूथ अंडर-17 (जुनियर), यूथ अंडर-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका) एवं सीनियर (पुरुष) एकल वर्ग की प्रतियोगिता होगी जिसको कुल मिलाकर 12 वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से मिलाकर पुरुष/बालक वर्ग में कुल 230 प्रविष्टि एवं महिला/बालिका वर्ग में कुल 100 प्रविष्टि प्राप्त हुयी है। प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह कल सुबह 11 बजे आयोजित किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि विधायक सुनील सोनी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला करेंगे तथा विशेष अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं नाकोडा इस्पात लिमिटेड के डायरेक्टर विक्रम गोयल होंगे।
प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 09.30 बजे से खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक श्री विमल नायर, श्री अजीत बेनर्जी, श्री पी.एन. मजूमदार, श्री जे.एम. राठोड़ हैं। प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 10 बजे से खेले जायेंगे।
Share this post with:
29 Aug 2026 36 Views
27 Aug 2026 14 Views
27 Aug 2026 27 Views
26 Aug 2026 46 Views
26 Aug 2026 49 Views
26 Aug 2026 36 Views