CNIN News Network

तीन दिवसीय प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 29 से

18 Aug 2026   9 Views

तीन दिवसीय प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 29 से

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ द्वारा नाकोडा टीएमटी एवं हेक्टर पाइप के सहयोग से 29 से 31 अगस्त तक प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में किया जा रहा है। 
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला व उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने बताया कि 29 अगस्त को यूथ अंडर-19 (यूथ) एवं यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका), 30 अगस्त को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ अंडर-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा 31 अगस्त को यूथ अंडर-17 (जुनियर), यूथ अंडर-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका) एवं सीनियर (पुरुष) एकल वर्ग की प्रतियोगिता होगी। 
प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 250 पुरुष एवं महिला खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है। यह प्रतियोगिता एकल इवेंट्स में सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ अंडर-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ अंडर-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालिका एकल, यूथ अंडर-11 (होप्स) बालक एकल तथा यूथ अंडर-11 (होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे तथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 22 अगस्त है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web