Share this post with:
रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने तीन चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए हैं जिनमें से दो को प्रभारी सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। एक को जिला अस्पताल रायपुर में पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक डॉ. गायत्री कुर्रे (बांधी) वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला- बिलासपुर से संभागीय संयुक्त संचालक संभाग बिलासपुर, डॉ भेनुज कुमार सिन्हा शिशु रोग विशेषज्ञ शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढिय़ारी रायपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय रायपुर तथा डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में नवीन पदस्थापना की गई है।
Share this post with:
29 Apr 2026 2 Views