CNIN News Network

तीजा-पोरा के बीच अनियंत्रित होकर ग्राम सैगोना में सड़क से उतरी बस, मची अफरा-तफरी

10 Sep 2026   21 Views

तीजा-पोरा के बीच अनियंत्रित होकर ग्राम सैगोना में सड़क से उतरी बस, मची अफरा-तफरी

Share this post with:


बेमेतरा। तीजा त्योहार को लेकर यात्रियों की बढ़ी भीड़ के बीच एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पंडरिया से कुकदूर मार्ग पर सैगोना गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के दौरान बस में बड़ी संख्या में महिलाएं सवार थीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बस के पलटने या किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी और बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि तीज पर्व को लेकर इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य यात्री आवागमन कर रहे हैं। इसी दौरान पंडरिया से कुकदूर की ओर जा रही बस में भी यात्रियों की काफी भीड़ थी। सैगोना गांव के पास बस की रफ्तार तेज होने के बीच चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।घटना के समय बस में बड़ी संख्या में महिलाएं सवार थीं। बस के अचानक सड़क से उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना हादसा गंभीर रूप ले सकता था। हादसे में कुछ महिलाओं को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों और यात्रियों ने घायलों को संभाला। फिलहाल किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web