Share this post with:
जगदलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को तिरंगा यात्रा के अंतर्गत बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवारों ने शहर में भ्रमण करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
बाइक रैली ने जगदलपुर शहर के पीजी कॉलेज चौक से प्रारंभ होकर, अग्रसेन चौक, दंतेश्वरी मंदिर होते दलपत सागर के किनारे से विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा की रैली को पुलिस अधीक्षक सिन्हा और सीईओ तन्मय के नेतृत्व में लोहांडीगुडा तक लेकर गया, इसके साथ ही उसरीबेड़ा से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य भी इस रैली में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की रैली का समापन जिले के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं प्रतिभागियों द्वारा चित्रकोट जलप्रपात क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सभी ने मिलकर जलप्रपात एवं आस-पास के पर्यटन क्षेत्र की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि बाइक रैली के साथ स्वच्छता अभियान को एक पहल के रूप में स्वागत है। उन्होने कहा कि तिरंगा यात्रा में प्रधानमंत्री के पहल स्वच्छता अभियान को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल में करने का प्रयास किया गया। हमे घर के अलावा अपने आस-पास के परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए । अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का भी प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के साथ स्वच्छता अभियान का आयोजन कर राष्ट्रप्रेम के साथ अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।
Share this post with:
12 Aug 2026 2 Views
10 Aug 2026 42 Views
10 Aug 2026 36 Views