CNIN News Network

तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचाई,गांव डूबे 7 की मौत

26 Aug 2026   13 Views

तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचाई,गांव डूबे 7 की मौत

Share this post with:

 

बाढ़ के चलते रसुवा में एक पुल भी बह गया है।

बाढ़ के चलते रसुवा में एक पुल भी बह गया है।

कई घर भी बाढ़ की चपेट में आकर तबाह हो गए हैं।

कई घर भी बाढ़ की चपेट में आकर तबाह हो गए हैं।

रसुवा जिले की घाटी से सटे गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

0- बिहार के 8 जिलों में अलर्ट

काठमांडू--चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढऩे से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल भी टूट गया। रसुवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गया।

अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। 25 लोगों को बचाया गया है। रेस्क्यू में 14 हेलिकॉप्टर लगे हैं।

बाढ़ के असर को देखते हुए बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिला हाई अलर्ट पर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है।

रसुवा के टिमुरे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भेजा गया हेलिकॉप्टर बिना उतरे काठमांडू लौट आया। बाढ़ के पानी में स्थानीय हेलिपैड बह गया था, इसलिए पायलट को उतरने के लिए सुरक्षित जगह नहीं मिली।

पायलट ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि ऊपर से देखने पर टिमुरे गांव का बड़ा हिस्सा नजर ही नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा कि त्रिशूली नदी का पानी अचानक बहुत तेजी से बढ़ा, जैसे अचानक किसी बंद नदी का पानी बाहर निकल आया हो।रसुवा में पिछले 24 घंटे में 7 मिमी से ज्यादा बारिश नहीं हुई, इसलिए बाढ़ की वजह स्थानीय बारिश नहीं मानी जा रही। अधिकारियों को शक है कि तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने  से अचानक पानी भोटे कोशी में आया।

टिमुरे में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल मौतों और नुकसान का सही आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web