CNIN News Network

तालाब के गहरे पानी में डूबने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत

01 Jun 2026   11 Views

तालाब के गहरे पानी में डूबने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत

Share this post with:

राजनांदगांव। बसंतपुर इलाके में सोमवार को एक मासूम बच्ची खेलते हुए तालाब के गहरे पानी में चले गई और बच्ची को निकालकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच बसंतपुर वार्ड नं. 46 के रहने वाले शेख पीरू की 3 साल की मासूम साहिब खान घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान उक्त बच्ची खेलते हुए पास के तालाब तक पहुंच गई। मासूम खेलते हुए तालाब के गहरे पानी में चली गई। जिससे उसके डूबने से मौत हो गई। इधर परिजन द्वारा बच्ची की खोज खबर लेने पर तालाब में डूबने की सूचना मिली। इस घटना के बाद तत्काल मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों व मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web