Share this post with:
कांकेर। जिले के दल्लीराजहरा - रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत ताड़ोकी रावघाट एकल रेलखंड पर यात्री रेल परिचालन शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र एवं भारतीय रेल के संयुक्त प्रयासों से यात्री रेल परिचालन विकसित की जा रही है ।दक्षिण-पूर्व परिमंडल, कोलकाता के रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा 22 सितम्बर को ताड़ोकी रावघाट रेलखंड के निरीक्षण करेंगे। इसके लिए ताड़ोकी रावघाट एकल रेलखंड पर यात्री परिचालन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
यात्री परिवहन शुरू करने से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं अब पूर्णता की ओर है। इससे पूर्व 17 जून को रावघाट रेलखंड पर तकनीकी परीक्षण शुरू किया गया था। नियंत्रित गति एवं सीमित भार की परिस्थितियों में 58 वैगन वाली बॉक्सएन रेक के माध्यम से किए गए इस परीक्षण के साथ परियोजना के इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर परिचालन की दिशा में आवश्यक तकनीकी तैयारियों को आगे बढ़ाया गया। लगभग 95 कलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा - रावघाट रेल परियोजना सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र एवं भारतीय रेल के संयुक्त प्रयासों से विकसित की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत रेल लाइन के निर्माण के साथ रेलवे स्टेशनों एवं विद्युतीकरण से संबंधित कार्यों के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया है। रेल लाइन के निर्माण में सेल द्वारा अब तक लगभग 1,735 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। पूरी परियोजना के निर्माण पर 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत आएगी।
Share this post with:
20 Sep 2026 8 Views
19 Sep 2026 168 Views
19 Sep 2026 39 Views
19 Sep 2026 15 Views
18 Sep 2026 16 Views
18 Sep 2026 21 Views
18 Sep 2026 17 Views
17 Sep 2026 3349 Views