Share this post with:
0-एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप
चेन्नई-तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ छह धाराओं में केस दर्ज किया है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से 'तृषा, तृषा के नारे लगे।आरोप है कि इस पर उन्होंने कहा, 'पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए। बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था।
Share this post with:
04 Aug 2026 11 Views
04 Aug 2026 17 Views
04 Aug 2026 12 Views
03 Aug 2026 32 Views
03 Aug 2026 451 Views