CNIN News Network

डॉ. हरलीन कौर ने हासिल किया पीएचडी की उपाधि

16 Apr 2026   72 Views

डॉ. हरलीन कौर ने हासिल किया पीएचडी की उपाधि

Share this post with:

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय,नया रायपुर के विधि संकाय की सहायक प्राध्यापक हरलीन कौर को कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा पीएच.डी. उपाधि से सम्मानित किया गया। उनके शोधकार्य का विषय जेन्डर न्यूट्रेलिटी इन इंडियन लॉ: ए क्रिटिकल एक्जामिनेशन आफ मेन्स राईटस एंड लीगल रिफार्म्स था।उन्होंने अपना शोध कार्य कलिंगा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विवेक मलिक के निर्देशन में पूर्ण किया। उनका शोध कार्य विधि और मानवाधिकार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला रहा है, जिसे विश्वविद्यालय एवं शोध विद्वानों के द्वारा सराहा गया है।
ध्यातव्य है कि डॉ. हरलीन कौर, अवंती बिहार रायपुर निवासी श्री परमजीत सिंह एवं श्रीमती हरप्रीत कौर की सुपुत्री और सरदार करणजीत सिंह की बहन हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा एवं पीएचडी उपाधि के लिए अपने दादा स्व. श्री हुकुम सिंह एवं दादी स्व. सरदानी सतवंत कौर तथा नाना स्व. सरदार कृपाल सिंह एवं नानी स्व. सरदार प्रकाश के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है।
वर्तमान में डॉ. हरलीन कौर कलिंगा विश्वविद्यालय में विधि संकाय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्य कर रही हैं और शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।उन्होंने अपने शोधकार्य के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों में सक्रियता से भाग लिया है। देश के प्रतिष्ठित रिसर्च जर्नल में उनके द्वारा लिखे गये शोध-पत्र का प्रकाशन होता रहा है।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर, अपने गुरुओं, अपने माता-पिता,अपने ससुराल पक्ष के समस्त परिजनों एवं अपने पति श्री कुलज्योत सिंह के निरंतर सहयोग को दिया है।जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।इसके अतिरिक्त शोध कार्य के दौरान मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए विशेष रूप से विश्वविद्यालय में अपने सहकर्मी प्राध्यापक डॉ. अजय शुक्ला एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। डॉ. हरलीन कौर की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों एवं उनके कार्यक्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

AD R.O. No. - 13404/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web