CNIN News Network

डाक विभाग वं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से 70 रुपये के शुल्क में मिलेगा घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

31 Oct 2026   5 Views

डाक विभाग वं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से 70 रुपये के शुल्क में मिलेगा घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

Share this post with:


रायपुर। डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से अब घर बैठे बनवाएँ डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मात्र 70 रुपये के उचित शुल्क पर पेंशनभोगियों को मिलेगी घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा
पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा के अंतर्गत कोई भी पेंशनभोगी अपने घर पर ही डाक विभाग के डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक की सहायता से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकता है। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं ऐसे पेंशनभोगियों को राहत प्रदान करना है, जिन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक अथवा अन्य कार्यालयों में जाने में कठिनाई होती है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पेंशनभोगी को मात्र 70 रुपये का शुल्क देना होगा। इस सुविधा के लिए पेंशनभोगी को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगी के घर पहुँचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करेंगे।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में पेंशनभोगी का आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाता है, जिसके माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में तैयार किया जाता है। इससे पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया अधिक सरल, सुविधाजनक एवं सुलभ हो जाती है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web