Share this post with:
* संजय दुबे
278 नंबर के भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अंजिक्या राहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम से टेस्ट सीरीज जीतने वाले कप्तान के रूप में अंजिक्या राहाणे हमेशा याद रखे जाएंगे।विदेशों की उछाल वाली पिच पर बल्लेबाजी के लिए अंजिक्या राहाणे जीवट खिलाड़ी रहे। उनकी एक और अलग पहचान है वह है टेस्ट की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाने का। दुनियां में केवल सौ बल्लेबाज ऐसे हुए है जिन्होंने बीते 149 साल में ये उपलब्धि हासिल किया है।दो सौ टेस्ट खेलने वाले और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 49 सेंचुरी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के हिस्से में ऐसी उपलब्धि नहीं है।
भारत के केवल आठ खिलाड़ी -विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़,विराट कोहली, अंजिक्या राहाणे,रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल, ने टेस्ट की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई है।सुनील गावस्कर ने तीन टेस्ट और राहुल द्रविड़ ने दो टेस्ट की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई है।
15 मार्च 1877 से टेस्ट खेलने की शुरूआत हुई और आज तक 2625 टेस्ट खेले जा चुके है।
केवल दो बैट्समैन ऐसे है जिन्होंने एक टेस्ट की दो पारियों में तिहरा और शतक लगाया है। इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने हिंदुस्तान के खिलाफ1990 में लॉर्ड्स में 333और 123 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 2015 में चाटोग्राम में बांग्ला देश के खिलाफ 319 और 105 रन दोनों पारियों में बनाए थे।
एक टेस्ट की दो पारियों में दोहरी सेंचुरी और सेंचुरी लगाने वाले आठ बैट्समैन है। इनमें हिंदुस्तान के तीन बैट्समैन सुनील गावस्कर ,ऋषभ पंत और शुभमन गिल शामिल है। डग वाल्टर्स, ग्रेग चैपल लेबुसांग (ऑस्ट्रेलिया), लॉरेंस रो और ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज) और न्यूज़ीलैंड के कान्वे इस लिस्ट में शामिल है।
88 बैट्समैंस ने एक टेस्ट की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई है जिनमें अंजिक्या राहाणे का नाम भी शामिल है। अंजिक्या राहाणे ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के पहली पारी में 147 और दूसरी पारी में 118 नाबाद रन बनाए थे। अंजिक्या राहाणे हिंदुस्तान के पार्ट टाइम कप्तान भी रहे। उनके हिस्से में 6 टेस्ट की कप्तानी आई जिसमें से चार जीते, दो ड्रॉ रहे। 3 वन डे और 2 टी ट्वेंटी मैच में कप्तानी की। तीनों वन डे जीते । टी ट्वेंटी में एक जीत एक हार के रिकॉर्ड को अपने नाम के आगे जोड़कर अंजिक्या राहाणे ने क्रिकेट को राम राम कह दिया।
Share this post with:
31 Jul 2026 22 Views
30 Jul 2026 45 Views
30 Jul 2026 34 Views
29 Jul 2026 65 Views